(India)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि कोरोना वायरस की वैक्सीन बन जाने के बाद हर देशवासी का टीकाकरण किया जाएगा। कोरोना काल में अपने पहले इंटरव्यू के दौरान एक अंग्रेज़ी अख़बार से बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि देश के आखिरी छोर पर मौजूद व्यक्ति तक वैक्सीन पहुंचाने की योजना तैयार की जा रही है। हर देशवासी के टीकाकरण के पीएम मोदी के इस आश्वसन से कोरोना वैक्सीन के फ्री टीकाकरण की खबरों को फिर बल मिल गया है। माना जा रहा है कि सरकार हेल्थ स्कीम के तहत यह टीकाकरण अभियान चला सकती है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।