पीएम मोदी ने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी जाकर दी श्रद्धांजलि, आज सरदार वल्लभभाई पटेल  की 145 वीं जयंती
(India) देश के पहले उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की आज 145 वीं जयंती है. सरदार पटेल की जंयती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जा रहा है. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई गणमान्य लोगों ने देश के एकीकरण में उनके योगदान के लिये नमन किया है. इस अवसर पर पीएम मोदी ने देशवासियों को एकता की शपथ दिलाई.


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार पटेल की जंयती पर ट्विटर पर लिखा ''राष्ट्रीय एकता और अखंडता के अग्रदूत लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी जन्म-जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि.''

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।