(India)
प्रदेशभर में चल रही गुर्जर आरक्षण की आग की लपटें अब मेवाड तक भी पंहुचने लगी है। भरतपुर के पीलूपुरा में चल रहे गुर्जर आंदोलन की आग अजमेर में भी पहुंच गई है। सोमवार को इसकी बानगी देखने को मिली। यहां जिले के मांगलियावास में जहां गुर्जर समाज के लोगों ने पहले महापंचायत की। इसमें हाईवे जाम करके अपनी मांगों के लिए विरोध जताने का निर्णय लिया गया। इसी के तहत गुर्जर समाज के लोग नेशनल हाईवे संख्या आठ पर जमा हो गए । इसके बाद जब जाम लगा तो पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। इसी तरह आगे समाज के लोगों से समझाइश की गई, लेकिन किसी ने यहां एक नहीं सुनी।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।