(India)
एमबीसी आरक्षण सहित अन्य मांगों को मनवाने पर अड़े गुर्जर समाज के एक धड़े का आन्दोलन रेलवे ट्रेक पर जारी है। इस बीच सरकार ने भी अब हाथ खड़े करते हुए दो टूक कह दिया है कि गुर्जर समाज की मानने योग्य सभी मांगे मान ली गई हैं। सरकार ने गतिरोध के बिन्दुओं पर आन्दोलन छोड़ वार्ता करने की अपील भी की है। उधर, कर्नल बैंसला विरोधी गुट के आक्रामक रुख बरकरार है। आन्दोलन का विरोध कर रहा ये धड़ा पिछले तीन-चार दिन से बैंसला पिता-पुत्र की जोड़ी पर लगातार हमलावर है। आज भी विरोधी गुट के गुर्जर नेता हिम्मत सिंह ने एक के बाद एक कई ट्वीट्स करते हुए कर्नल बैंसला गुट पर प्रहार किये हैं।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।