कोरोना के बीच होगा इसरो का पहला सैटेलाइट  लॉन्‍च, दिन हो या रात या कोई भी मौसम बादलों के पार भी देख सकेगा भारत की 'अंतरिक्ष की आंख'
(India) इंडियन स्‍पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (इसरो) इस साल कोरोना महामारी के दौरान अपना पहला सैटलाइट लॉन्‍च शनिवार को करने वाला है। यह लॉन्‍च दोपहर करीब 3 बजे श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्‍पेस सेंटर से होने वाला है। इस लॉन्‍च में PSLV C49 रॉकेट अपने साथ EOS01 के रूप में प्राइमरी सैटलाइट ओर 9 दूसरे कमर्शल सैटलाइट ले जाएगा। इससे मिलिटरी सर्विलांस में मदद तो मिलेगी ही साथ ही खेती, वानिकी, मिट्टी की नमी मापने, भूगर्भ शास्‍त्र और तटों की निगरानी में भी यह सहायक साबित होगा। यह अडवांस्‍ड रिसैट है जिसका सिंथैटिक अपरचर रेडार बादलों के पार भी देख सकेगा। दिन हो या रात या कोई भी मौसम हो यह हर समय कारगर साबित होगा।

वैसे तो इसे लॉन्‍च करने का टाइम दोपहर 3 बजकर 2 मिनट रखा गया है लेकिन मौसम अगर गड़बड़ हुआ तो इसरो ने अपना बैकअप प्‍लान भी तैयार कर रखा है। अगर सबकुछ सही रहा तो इस लॉन्‍च के साथ इसरो 328 विदेशी सैटलाइट अंतरिक्ष में भेजने में कामयाब रहेगा। इसके साथ जाने वाले 9 कमर्शल सैटलाइट विदेशी हैं। इसके अलावा यह इसरो का 51वां मिशन होगा।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।