भारत में अबतक 79 लाख लोग महामारी से उबरे, 24 घंटे में आए 50 हजार से कम नए केस
(India) देश में अब हर दिन कोरोना वायरस के नए मामले 50 हजार से कम देखने को मिल रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 45,903 नए केस सामने आए हैं. वहीं 490 लोग कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए। भारत में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 85 लाख 53 हजार हो गए हैं, वहीं अब तक एक लाख 26 हजार लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। कुल एक्टिव केस घटकर पांच लाख 11 हजार पर आ गए हैं. पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 2992 की गिरावट आई है।

अच्छी खबर ये है कि अब तक कुल 79 लाख 17 हजार लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 48,405 मरीज कोरोना से ठीक हुए। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, देश में 8 नवंबर तक कोरोना वायरस के लिए कुल 11 करोड़ 85 लाख सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 8 लाख सैंपल कल टेस्ट किए गए।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।