बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम: रुझानों में आंकड़े तेजी से बदल रहे,काटे की टक्कर
(India) बिहार विधानसभा चुनाव में 243 सीटों में से 11 सीटों पर नतीजों की घोषणा कर दी गई है. बीजेपी ने 5, आरजेडी और जेडीयू ने दो-दो सीटों पर जीत दर्ज की है. कांग्रेस और वीआईपी एक-एक सीट पर जीती है. इस समय रुझानों में एनडीए 121 सीटों पर आगे है. महागठबंधन 111 सीटों पर आगे है. ध्यान रहे कि बिहार में रुझानों में आंकड़े तेजी से बदल रहे हैं. शाम करीब छह बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में आरजेडी अब बीजेपी से आगे निकल गई है. बीजेपी 72 सीटों पर आगे है और आरजेडी 73 सीटों पर आगे है
एआईएमआईएम पांच, बीएसपी 1 और निर्दलीय तीन सीटों पर आगे है. एलजेपी किसी भी सीट पर रुझान में आगे नहीं है. एलजेपी ने चुनाव में जदयू के उम्मीदवार के मुकाबले अपना उम्मीदवार खड़ा किया था.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।