CM नीतीश आज सभी नवनिर्वाचित विधायकों से करेंगे मुलाकात, JDU के कई सीनियर नेता भी रहेंगे मौजूद
(India) बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में एनडीए ने 125 लाकर जीत हासिल की है। ऐसे में अब नए सरकार के गठन की तैयारी शुरू हो गई है। इसी क्रम में गुरुवार को सीएम नीतीश सभी नवनिर्वाचित विधायकों से मुलाकात करेंगे। पार्टी आलाकमान की ओर से सभी नवनिर्वाचित विधायकों को पटना आने को कहा गया है।

मिली जानकारी अनुसार पटना स्थित जेडीयू प्रदेश कार्यालय में दोपहर 3:30 बजे नीतीश कुमार सभी विधायकों से जीत के बाद पहली बार मुलाकात करेंगे। इस दौरान जेडीयू के कई सीनियर नेता भी मौजूद रहेंगे। जेडीयू के अलावा आज आरजेडी और हम पार्टी ने भी बैठक बुलाई है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।