कोरोना:बढ़ रही है मरीजों की संख्या 24 घंटों में सामने आए 44,878 नए मामले, अब तक 1,28,688 की मौत
(India) कोविद महामारी अभी भी जाने का नाम नहीं ले रही है | सम्पूर्ण विश्व में अभी भी इस बीमारी से लोग जूझ ही रहे है कोरोना वायरस का कहर अब भी दुनियाभर पर बना हुआ है। वहीं भारत भी इससे लगातार जूझ रहा है। कोविड-19 संक्रमण के 44,878 नए मामलों के साथ भारत में कोरोना के कुल मामले 87,28,795 तक हो गए हैं। 547 नई मौतों के साथ मरने वालों का कुल आंकड़ा 1,28,688 हो गया है। वहीं पिछले 24 घंटे में 4,747 की कमी के बाद कुल सक्रिय मामले 4,84,547 हो गए हैं। इसके अलावा पिछले 24 घंटे में 49,079 नई रिकवरी के साथ ठीक होने वालों की कुल संख्या 81,15,580 हो गई है

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।