(India)
प्रधानमंत्री नरेंद मोदी इस बार अपनी दिवाली वीर जवानों के साथ मनाने जा रहे है | PM मोदी अपनी दिवाली मनाने 7वी बार वीर जवानों के साथ पहुंचे जैसलमेर पहुचे है 2014 से जब से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने हैं, तब से हर साल वह अपनी दिवाली भारतीय सेना के जवानों के साथ मनाते आ रहे हैं। हर साल की तरह इस साल भी पीएम मोदी दिवाली मनाने जवानों के बीच पहुंचे है। इस बार जिस जगह पीएम मोदी जवानों संग दिवाली मना रहे हैं, उसका काफी रणनीतिक महत्व है। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जैसलमेर बॉर्डर के लोंगेवाला पोस्ट पर बीएसएफ जवानों के साथ दीपावली मना रहे हैं। जैसलमेर बॉर्डर पर स्थित यह वही लोंगेवाला पोस्ट है, जहां 1971 की लड़ाई सबसे पहले यहीं लड़ी गई थी और भारतीय सेना के वीर जवानों ने पाकिस्तान को धूल चटाई थी।आपको बता दे कि फिल्मकार जे पी दत्ता ने अपनी फिल्म बोर्डर भी लोंगेवाला पोस्ट पर आधारित बनाई थी
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।