आज सातवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे नितीश कुमार ,तारकिशोर प्रसाद बन सकते हैंडिप्टी सीएम
(India) बिहार विधानसभा के कांटे की टक्कर के बाद NDA को बहुमत प्राप्त हुआ जिसके परिणामस्वरुप एक बार फिर नितीश कुमार की ताजपोशी होने जा रही है , मुख्यमंत्री पद की शपथ नितीश कुमार सातवी बार लेने जा रहे है भाजपा और जदयू खेमे से 10 विधायकों समेत 12 लोग मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। वहीं, बिहार चुनाव में प्रचार से दूर रहे गृह मंत्री अमित शाह शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। उनके साथ पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी रहेंगे।तीन दशक से अधिक समय से बिहार भाजपा के बड़े चेहरे के रूप में स्थापित रहे सुशील कुमार मोदी पहली बार राज्य सरकार में शामिल नहीं होंगे। चर्चा है कि तारकिशोर प्रसाद को डिप्टी सीएम का पद मिल सकता है

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।