सातवीं बार बिहार के सीएम बने नीतीश कुमार,तारकिशोर और रेणु देवी समेत 14 मंत्रियों ने ली शपथ
(India) NDA को बिहार विधानसभा चुनाव में बहुमत परिणाम स्वरुप एक बार फिर नितीश कुमार को बिहार का मुख्यमंत्री बनने का अवसर मिल गया है|नीतीश कुमार लगातार चौथी बार और कुल सातवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बन गए हैं। राज्यपाल फागू चौहान ने राजभवन में उन्हें व उनकी मंत्रीपरिषद के 14 अन्य मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस बार पिछली सरकार के कई मंत्रियों को मौक नहीं मिला है, वहीं कई नए लोगों को मौका मिला है। नेव्तिश कुमार के मंत्रिपरिषद में BJP से 7, JDU से 5, HAM और VIP से एक-एक मंत्रियों को जगह मिली है। शपथ ग्रहण के दौरान समारोह में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल रहे।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।