प्रयागराजः पटाखे से जली बीजेपी सांसद रीता बहुगुणा जोशी की 6 वर्षीय पोती, इलाज के दौरान मौत
(India) उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से बीजेपी सांसद रीता बहुगुणा जोशी की पोती की मौत हो गई है। वह पटाखे से जल गई थी। उसका इलाज अस्पताल में चल रहा था। मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई। वह छह साल की थी। बच्ची की मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। उसे सुबह ही इलाज के लिए दिल्ली ले जाया गया था।

रीता बहुगुणा जोशी प्रयागराज से बीजेपी सांसद हैं। उनके बेटे मयंक जोशी की छह वर्षीय बच्ची दिवाली के दिन पटाखा जलाते समय जल गई थी। उसे अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि उसका शरीर 60 फीसदी जल चुका है। बच्ची की हालत को देखते हुए उसे दिल्ली रेफर किया गया।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।