नगरौटा में मारे गए चारों आतंकी पाकिस्तानी थे, जम्मू-कश्मीर के DGP दिलबाग सिंह ने की पुष्टि
(India) जम्मू-कश्मीर के नगरौटा में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में चार आतंकियों को मार गिराया है। अब इस मामले में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है।

जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने बड़ी जानकारी दी कि ये चारों आतंकी पाकिस्तानी थे और इस बात में कोई शक नहीं है। आतंकी सांबा सेक्टर से कश्मीर की तरफ जा रहे थे और जिस ट्रक में इन्हें मार गिराया गया है उसमें भारी मात्रा में एक्सप्लोसिव थे जो किसी बड़ी आतंकी घटना के अंजाम देने के लिए इस्तेमाल होने थे।
दिलबाग सिंह ने कहा है कि काफी दिन से इस बात का इनपुट मिल रहा था कि जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा घाटी में आतंकी वारदातें करने की फिराक में हैं और आज बिलकुल सटीक मौके पर पुलिस ने इनके आतंकियों को मार गिराया है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।