कांग्रेस के ‘चाणक्य’ माने जाते अहमद पटेल का निधन, सोनिया गांधी के थे बेहद भरोसेमंद सलाहकार
(India) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सोनिया गांधी के भरोसेमंद अहमद पटेल का निधन हो गया है। बिहार चुनाव में खराब प्रदर्शन के बाद से घिरी कांग्रेस के लिए इस दिग्गज नेता का अचानक चले जाना बड़ा नुकसान बताया जा रहा है। दरअसल अहमद पटेल को कांग्रेस का चाणक्य माना जाता था। वह कई मौकों पर कांग्रेस को मुश्किल हालातों से निकाल चुके हैं। इनकी एक बानगी 2017 में हुए गुजरात राज्यसभा चुनाव में देखी गई थी। यूं तो इस चुनाव में अहमद पटेल के सामने बीजेपी से कांग्रेस के ही पुराने सहयोगी बलवंत राजपूत थे लेकिन यह चुनाव अहमद पटेल बनाम अमित शाह हो गया था।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।