कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब और हरियाणा के किसान बड़ी संख्या में देश की राजधानी दिल्ली की तरफ कूच
(India) पटियाला और अंबाला सीमा पर किसानों का प्रदर्शन गंभीर रूप से उग्र हो गया है और उन्होनें रास्ता रोकने के लिए लगाई गईं, बैरिकेडिंग को उखाड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने चेतावनी के साथ किसानों पर टीयर गैस का इस्तेमाल कर दिया।केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब और हरियाणा के किसान बड़ी संख्या में देश की राजधानी दिल्ली की तरफ कूच कर रहे हैं। 'दिल्ली चलो मार्च' को विफल बनाने के लिए बुधवार को हरियाणा ने पंजाब से सटी अपनी सीमा पर अवरोधक लगा दिए हैं। यही नहीं, पड़ोसी राज्य के साथ बस सेवा को भी निलंबित कर दिया गया है। हरियाणा पुलिस ने किसानों को दिल्ली पहुंचने से रोकने के लिए अंबाला और कुरुक्षेत्र राष्ट्रीय राजमार्ग पर पानी की बौछारों का भी उपयोग किया है। हर अपडेट जानने के लिए जुड़े रहें एनबीटी ऑनलाइन के साथ।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।