किसानों के आंदोलन 'दिल्ली चलो' प्रोटेस्ट मार्च से मामला तनावपूर्ण होने के आसार, प्रशासन और किसान दोनों तैयार
(India) नरेंद्र मोदी सरकार के कृषि बिलों के खिलाफ पंजाब और हरियाणा के किसान दिल्ली चलो मार्च निकाल रहे हैं। किसान दिल्ली जाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन पंजाब और हरियाणा की सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। सीमा पर रोके जाने पर गुरुवार को किसान उग्र भी हो गए थे। उन्होंने बैरिकेडिंग उठाकर नदी में फेंक दिया था। किसानों के आंदोलन का आज दूसरा दिन है। गुरुवार रात को किसान जहां तक पहुंच सके थे, वहां उन्होंने अपना डेरा डाल लिया था। शुक्रवार को वह फिर दिल्ली के लिए कूच करेंगे।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।