केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने किसानों से कहा- 'कृषि कानून पर गलतफहमी ना रखें'
(India) दिल्ली की सीमाओं पर हजारों की संख्या में किसान जमे हुए हैं. सीमा पर आज किसान आंदोलन का 5वां दिन है. किसान लंबे समय तक जमे रहने के लिए तैयार होकर आए हैं, उनकी गाड़ियों में राशन, बर्तन, कंबल लदे हुए हैं और उन्होंने फोन चार्ज करने के लिए चार्जर भी साथ रखा हुआ है. दिल्ली-हरियाणा के सिंघु बॉर्डर पर जमा किसान प्रदर्शनकारियों को वॉलंटियर डॉक्टर मेडिकल सुविधाएं दे रहे हैं. एक डॉक्टर ने बताया, "हम सरकार से अपील करते हैं कि यहां जमा किसानों का कोरोना टेस्ट किया जाए. एक किसान को कोरोना होने से कई किसान उसकी चपेट में आ जाएंगे."

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।