'खालिस्तान कनेक्शन' आने पर क्या बोले किसान?
(India) किसानों का आंदोलन जैसे-जैसे बढ़ता जा रहा है, वैसे-वैसे दिल्ली की सीमाएं सील होती जा रही है.दिल्ली नोएडा चिल्ला बॉर्डर को भी किसानों के घेराव के बाद बंद कर दिया गया है। हजारों किसान बॉर्डर पर जमे है। किसानों का कहना है कि जब तक कानून वापस नहीं होता है और उनकी बात नहीं मानी जाती है। तब तक प्रदर्शन चलता रहेगा। किसानों का कहना है हम पर खालिस्तान और आतंकवादी होने का आरोप लग रहा है। हम किसी संगठन से नहीं जुड़े है। हम किसान है और हम सभी अपने खेतों को छोड़ के यहां खड़े हैं। वहीं, दूसरी ओर बॉर्डर पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। दरअसल, नोएडा गेट का ये रास्ता दिल्ली और नोएडा में काम करने वाले लाखों लोगों के लिए ये मुख्य मार्ग है ऐसे में काफी लोगों को ट्रैफिक डायवर्सन की वजह से परेशानी हो रही है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।