भारत बंद का ताजा हाल: राज्यों में बंद का असर दिखने लगा है
(India) नए कृषि कानूनों के विरोध में आज बुलाए गए भारत बंद का असर दिखने लगा है. कई राज्यों में विपक्षी पार्टियों ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। साथ ही कई जगहों पर रेल यातायात बाधित करके चक्का जाम करने की कोशिश हो रही है. पश्चिम बंगाल, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में लेफ्ट पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने ट्रेन रोक दी हैं. वहीं कई जगह सड़के बंद करके केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी हो रही है। हरियाणा और पंजाब में भी बंद का व्यापक असर दिख रहा है। किसान संगठनों के साथ विपक्ष की मांग है कि सरकार इन नए कृषि कानूनों को तुरंत वापस ले केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों ने आज भारत बंद का ऐलान किया है। पिछले 12 दिनों से दिल्ली बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसान संगठन और सरकार के बीच बातचीत से अब तक कोई ठोस नतीजा नहीं निकल पाया है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।