किसान आंदोलन के बीच कैबिनेट की बैठक शुरू, थोड़ी देर में किसानों के पास पहुंचेगा सरकार प्रस्ताव
(India) किसान आंदोलन के बीच कैबिनेट की बैठक शुरू हो गई है. किसान आंदोलन के चलते कैबिनेट की ये बैठक बेहद अहम मानी जा रही है. ये भी माना जा रहा है कि इस बैठक में किसान आंदोलन पर भी चर्चा हो सकती है. सरकार आज किसानों को बैठक से पहले लिखित मसौदा भी भेजने वाली है. सूत्रों के मुताबिक कैबिनेट की बैठक में इस मसौदे को लेकर भी चर्चा हो सकती है. सरकार के प्रस्ताव के लिए 11 बजे तक का टाइम दिया गया था.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।