दिन में दूसरी बार 30 हजार से कम नए केस आए, देश में अबतक 98 लाख लोग संक्रमित
(India) देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 98 लाख तक पहुंच गई है. 12 दिनों से लगातार 40 हजार से कम और चार दिनों में दूसरी बार 30 हजार से कम कोरोना पॉजिटिव केस आए हैं. देश में पिछले 24 घंटे में 29,398 नए संक्रमित मरीज आए हैं. वहीं 414 लोग कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए. अच्छी बात ये है कि बीते दिन 37,528 मरीज कोरोना से ठीक भी हुए हैं. कोरोना मामले बढ़ने की ये संख्या दुनिया में अमेरिका और ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा है. वहीं मौत की संख्या दुनिया में आठवें नंबर पर है

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।