भाजपा अध्यक्ष नड्डा कोरोना पॉजिटिव, बंगाल दौरे के 3 दिन बाद बिगड़ी सेहत
(India) भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। जेपी नड्डा तीन दिन पहले ही वह बंगाल दौरे पर थे। वहां 9 और 10 दिसंबर को उन्होंने रोड शो और रैलियां की थीं। नड्डा ने सोशल मीडिया पर खुद के संक्रमित होने की जानकारी दी। उनके आगे के सभी कार्यक्रम भी रद्द कर दिए गए हैं।

सोशल मीडिया पर उन्होंने लिखा, ''कोरोना के शुरूआती लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी तबीयत ठीक है, डॉक्टर्स की सलाह पर होम आइसोलेशन में सभी गाइडलाइंस का पालन कर रहा हूं। मेरा अनुरोध है, जो भी लोग पिछले कुछ दिनों में संपर्क में आएं हैं, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जांच करवाएं।''

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।