कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर मोदी सरकार पर निशाना साधा है. राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी पिछले कई दिनों से किसानों का मुद्दा उठा रहे हैं. कांग्रेस मोदी सरकार को किसान विरोधी भी कह चुकी है. वहीं कृषि कानूनों पर विरोध के दौरान कई किसानों ने अपनी जान भी गंवाई है. अब राहुल गांधी ने ट्वीट के माध्यम से किसानों की मौत का मुद्दा भी उठाया है. राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा है, 'और कितने अन्नदाताओं को कुर्बानी देनी होगी? कृषि विरोधी कानून कब खत्म किए जाएंगे?'
दिल्ली बॉर्डर पर किसान पिछले 23 दिनों से विरोध कर रहे हैं. किसानों की मांग है कि केंद्र सरकार नए कृषि कानूनों को वापस ले. हालांकि केंद्र सरकार कृषि कानूनों को वापस लेने से इनकार कर चुकी है. इसके बाद भी किसान अपनी मांग मनवाने के लिए लगातार विरोध कर रहे हैं. कृषि कानूनों पर विरोध के लिए हजारों की संख्या में किसान दिल्ली कूच के लिए आगे बढ़े थे. वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली कूच के बाद से पंजाब के अब तक 22 किसान की मौत हो चुकी है.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।