सचिन पायलट और अशोक गहलोत की बीच हुई तनातनी के बाद राजस्थान के लिए गठित की गई तीन सदस्यीय समिति
(India) प्रदेश कांग्रेस में चल आ रही गुटबाजी की सुगबुगाहट को दूर करने के लिए कांग्रेस तेजी से आगे बढ़ रही है। सियासी संकट के बाद प्रदेश में कांग्रेस की सरकार मजबूत हो, बल्कि संगठन में दमदार तरीके उभर कर सामने आए, लिहाजा इसे लेकर अब कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व भी काफी गंभीर बताया जा रहा है। सूत्रों की मानें, तो प्रदेश के कुछ महीने पूर्व सचिन पायलट और अशोक गहलोत की बीच हुई तनातनी के बाद राजस्थान के लिए गठित की गई तीन सदस्यीय समिति में अब बदलाव कर जल्द ही इस संबंध में फैसला लिया जाना तय है। यह जानकारी मिल रही है कि अहमद पटेल के निधन के बाद अब जल्द ही अंबिका सोनी को लाने की तैयारी चल रही है। पटेल के निधन के चलते तीन सदस्यीय कमेटी का काम धीमे होने को लेकर कहा है कि इस मामले में जल्द फैसला लिया जाएगा। उन्होंने बताया है कि इस कमेटी में एक वरिष्ठ सदस्य को नियुक्त किया जा रहा है, जिसमें अंबिका सोनी का नाम सबसे आगे हैं। लिहाजा सचिन पायलट और उनके समर्थक विधायकों की शिकायतों पर तत्काल फैसले लिया जाएगा। सियासी संकट के बाद प्रदेश में कांग्रेस की सरकार मजबूत हो, बल्कि संगठन में दमदार तरीके उभर कर सामने आए, अहमद पटेल के निधन के बाद अब जल्द ही अंबिका सोनी को लाने की तैयारी चल रही है। मिली जानकारी के अनुसार पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने पटेल के निधन के चलते तीन सदस्यीय कमेटी का काम धीमे होने को लेकर कहा है कि इस मामले में जल्द फैसला लिया जाएगा।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।