कश्मीर में DDC चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी, शुरुआती रुझानों में BJP पर भारी गुपकार
(India) जम्मू कश्मीर में जिला विकास परिषद (Jammu Kashmir DDC Elections Results) की 280 सीटों पर हुए चुनाव की मतगणना मंगलवार सुबह नौ बजे से शुरू हो गई। शुरुआती रुझानों में गुपकार गठबंधन और बीजेपी में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। बता दें कि बीजेपी के खिलाफ 7 दलों ने गुपकार गठबंधन बनाकर एक साथ चुनाव लड़ा है। गुपकार गठबंधन में नैशनल कॉन्फ्रेंस, पीडीपी, पीपल्स कॉन्फ्रेंस, आवामी नैशनल कॉन्फ्रेंस, J&K पीपल्स मूवमेंट के साथ ही सीपीआई और सीपीएम शामिल हैं।

राज्य चुनाव आयोग के मुताबिक, आठ चरणों में हुए इन चुनावों में 450 से अधिक महिला उम्मीदवारों समेत कुल 4,181 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। राज्य चुनाव आयुक्त केके शर्मा ने एक दिन पहले यानी रविवार को मतगणना प्रक्रिया के लिए तैयारियों और अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की थी।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।