कांग्रेस की नए कृषि कानूनों के खिलाफ राष्‍ट्रपति भवन तक मार्च की थी पूरी तैयारी लेकिन पुलिस ने लगा दी धारा 144
(India) नए कृषि कानूनों के खिलाफ कांग्रेस सांसद आज राष्‍ट्रपति भवन की ओर कूच करने वाले हैं। राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस के लोकसभा और राज्‍यसभा सांसद गुरुवार सुबह 24, अकबर रोड स्थित कांग्रेस मुख्‍यालय में जमा हुए। राहुल गांधी विजय चौक से लेकर राष्‍ट्रपति भवन तक एक मार्च का नेतृत्‍व करने वाले हैं। कांग्रेसियों का प्रतिनिधिमंडल राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिलकर उन्‍हें नए कृषि कानूनों पर हस्‍तक्षेप की मांग करता 2 करोड़ लोगों के हस्‍ताक्षर वाला एक ज्ञापन सौंपेगा। हालांकि कांग्रेस कूच करते, इससे पहले पुलिस ने मुख्‍यालय के बाहर धारा 144 लगा दी। ऐडिशनल डीसीपी दीपक यादव के मुताबिक, मार्च की अनुमति नहीं दी गई है। हालांकि जिन तीन नेताओं की राष्‍ट्रपति भवन में अपॉइंटमेंट है, उन्‍हें जाने दिया जाएगा। इसके बाद राहुल लॉन में ही बैठकर किसी को फोन करने लगे।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।