किसानों को लेकर PM मोदी बड़ा ऐलान, 9 करोड़ किसानों के खाते में 18 हजार करोड़ रु. ट्रांसफर करेंगे PM
(India) कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसानों के आंदोलन के बीच जहां किसानों और सरकार के मध्य बात नहीं बन पा रही है वहीं, केंद्र सरकार आज प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम किसान) की किश्त जारी करेगी। प्रधानमंत्री मोदी देश के 9 करोड़ किसानों के खाते में 18 हजार करोड़ रुपए की किश्त ट्रांसफर करेंगे। 9 करोड़ किसानों के खाते में 2-2 हजार रुपए जाएंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री 6 राज्यों के किसानों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बात भी करेंगे।
इस कार्यक्रम को देशभर के 2 करोड़ से ज्यादा किसानों को दिखाया जाएगा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से प्रदेश के 78 लाख किसानों को लाभ मिलेगा। अंतरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान होशंगाबाद जिले के बाबई में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे और किसानों को संबोधित करेंगे। मंत्रि-परिषद के सदस्य कार्यक्रम में अन्य जिलों से शामिल होंगे।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।