देश में कोरोना की रिकवरी रेट 95%, 24 घंटे में करीब 22 हजार मरीज हुए ठीक
(India) देश में कोरोना के एक्टिव केस में लगातार कमी आई है। कोरोना रिकवरी रेट 95% से ज्यादा है। पिछले 24 घंटे में करीब 22 हजार मरीजों ने कोरोना को मात दी। यह आंकड़ा पिछले 161 दिन में सबसे कम है। वहीं अब देश में वैक्सीनेशन की तैयारियां भी तेज हो गयी है। भारत बायोटेक, फाइजर और ऑक्सफोर्ड ये तीनों ही कंपनियां कोरोना की वैक्सीन बना रही हैं। मसला ये है कि इन तीनों कंपनियों में से भारत में कौन सी वैक्सीन को सबसे पहले मंजूरी मिलती है। ये तीनों ही कंपनियां अलग-अलग देशों से ताल्लुक रखती हैं। इनमें शामिल है अमरीका की कंपनी फाइजर, ब्रिटेन की कंपनी आक्सफोर्ड और एस्ट्राजेनेका और भारत की कंपनी भारत बायोटेक।

कोविड वैक्सीन को लेकर भारत ने किसी भी कंपनी की वैक्सीन को लेकर अपनी स्वीकृति नहीं जताई है। हो सकता है कि 2021 के पहले महीने में भारत में सबसे पहले आने वाली वैक्सीन को मंजूरी दी जाए। लेकिन अभी तक ये तय नहीं हो पाया है कि भारत में कौन से देश के कोरोना टीके को मौका दिया जाएगा।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।