देश में मंडरा रहा नया स्ट्रेन-
ब्रिटेन में तेजी से फैल रहे कोविड स्ट्रेन का खौफ देश में भी बढ़ता जा रहा है। सरकारी स्तर पर लगातार ब्रिटेन से आए लोगों की जांच कर रही है। शनिवार को ओडिशा आया एक बच्चा कोरोना संक्रमित पाया गया है। वहीं, ब्रिटेन से लौटने वालों में केरल में आठ और कर्नाटक में 14, राजस्थान में 4, मध्यप्रदेश में दो और छत्तीसगढ़ में चार कोविड मरीजों की पुष्टि हुई है।
पॉजिटिव मरीजों की जांच नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी, पुणे भी भेजी जा रही है। जहां पर आनुवांशिक अनुक्रमण (जेनेटिक सिक्वेंसिंग) की जांच होगी और पता चलेगा कि वे कोरोनावायरस के नए स्ट्रेन से पीडि़त तो नहीं हैं।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।