देश को आज मिलेगी बिना ड्राइवर के चलने वाली पहली मेट्रो, पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी
(India) आज देश को बिना ड्राइवर के चलने वाली पहली मेट्रो की सौगात मिलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ड्राइवरलेस ट्रेन सेवा का दिल्ली मेट्रो की मजेंटा लाइन पर आज सुबह 11 बजे वीडियो कांफ्रेंस के जरिए उदघाटन करेंगे. साथ ही वह एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) सेवा की भी शुरूआत भी करेंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने कहा कि ये नवोन्मेष यात्रा को सुगम बनाने के एक नये युग की शुरूआत करेंगे। पीएमओ के बयान में कहा गया है कि चालकरहित ट्रेन पूरी तरह से स्वचालित होगी, जो किसी भी मानवीय त्रुटि की संभावना को खत्म कर देगी. दिल्ली मेट्रो की मजेंटा लाइन (जनकपुरी पश्चिम-बॉटनिकल गार्डेन), पर चालकरहित ट्रेन सेवा शुरू होने के बाद पिंक लाइन (मजलिस पार्क-शिव विहार) पर 2021 के मध्य में चालक रहित ट्रेन सेवा शुरू होने की उम्मीद है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।