मेलबर्न में छाए टीम इंडिया, विदेशी ग्राउंड पर सबसे ज्यादा जीत का रिकॉर्ड बनाया
(India) इंडियन क्रिकेट टीम बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से मात देने में कामयाब रही है. टीम इंडिया ने विराट कोहली के बिना ही यह जीत हासिल करके 4 मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है. टीम इंडिया के लिए मेलबर्न की जीत बेहद ही खास है क्योंकि इस मैच में टीम इंडिया विराट कोहली के बिना ही मैदान पर उतरी थी.
मेलबर्न टेस्ट में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हरा दिया है. 70 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए शुभमन गिल 35 रन बनाकर नाबाद रहे जबकि कप्तान अंजिक्य रहाणे ने 27 रन की पारी खेली. गिल ने 36 गेंदों का सामना कर सात चौके लगाए जबकि रहाणे ने 40 गेदों पर तीन चौके लगाए. ऑस्ट्रेलिया ने एडिलेड में भारत को 8 विकेट से ही हराकर सीरीज में लीड ली थी लेकिन अब भारत ने उसी अंतर से जीत हासिल करते हुए हिसाब बराबर कर लिया है.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।