ब्रिटेन से लौटे 20 लोगों में मिला नया प्रकार का कोरोना, भारत में धीरे-धीरे पैर पसार रहा
(India) ब्रिटेन में सामने आया कोरोना का नया स्ट्रेन भारत को अपनी चपेट में लेता जा रहा है. ब्रिटेन से भारत आए 20 लोग अब तक इस स्ट्रेन से पॉजिटिव पाए गए है. मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी थी इस संक्रमण से 6 लोग संक्रमित है लेकिन अब इनकी संख्या बढ़कर 20 हो गयी है. केंद्र सरकार ने 25 नवंबर से 23 दिसंबर तक यूके से भारत आए लोगों के आरटी पीसीआर टेस्ट करने का फैसला किया था. पॉजिटिव आने पर सैंपल को लैब में जीनोम सिक्वेंसिग के लिए भेजा जा रहा था जिसे पता चले की आखिर किस वायरस के स्ट्रेन से पॉजिटिव है. वहीं 31 दिसंबर तक यूके फ्लाइट्स सस्पेंड किया गया.

इन सभी व्यक्तियों को संबंधित राज्य सरकारों द्वारा हैल्थ केयर में आइसोलेशन में अलग रखा गया है. उनके सम्पर्क में आने वालों को भी क्वारंटाइन के तहत रखा गया है. सह-यात्रियों, पारिवारिक संपर्कों और दूसरे लोगों के लिए बड़े स्तर पर कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग शुरू की गई है.



Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।