(India)
देश की राजधानी में नए साल के जश्न पर पाबंदियां लगा दी गई हैं। नए नियम के अनुसार, पब्लिक प्लेसेज पर 5 से ज्यादा लोग एक साथ जमा नहीं हो सकेंगे। नए साल के जश्न पर कार्यक्रम भी नहीं हो सकेंगे। 31 दिसंबर 2020 की रात 11 बजे से लेकर 1 जनवरी 2021 की सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू प्रभावी रहेगा। इसके अलावा 1 जनवरी की रात 11 बजे से लेकर 2 जनवरी की सुबह 6 बजे तक भी यही पाबंदियां रहेंगी। दिल्ली के चीफ सेक्रेटरी विजय देव जो कि दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी के चेयरपर्सन भी हैं, उन्होंने यह आदेश जारी किया है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।