(India)
मुंबई में पिछले एक सप्ताह से नाइट कर्फ्यू लगा हुआ है लेकिन ड्रग माफियाओं को उम्मीद थी कि वे नए साल की पार्टियों के लिए ड्रग्स से मोटी कमाई कर लेंगे। इस वजह से ग्राहकों की तलाश में जब ड्रग तस्करों ने सड़कों पर गश्त करना शुरू किया, तो मुंबई पुलिस ने उन्हें ट्रैक करने की कोशिश की। इसी बीच बांद्रा ऐंटी नार्कोटिक्स सेल को गुरुवार रात 51 लाख रुपये कीमत की कोकीन जब्त करने में कामयाबी मिली। अनिल वाढवणे के अनुसार, आरोपी का पासपोर्ट भी पुलिस ने जब्त किया है। उसका वीजा एक्सपायर हो चुका है। बावजूद इसके वह मुंबई में रहकर ड्रग्स का कारोबार कर रहा था। पुलिस अब उसके मोबाइल का सीडीआर निकाल रही है, ताकि पता किया जा सके कि उससे कौन-कौन लोग ड्रग्स लेते थे। जांच में पता चला है कि वह कुछ-कुछ दिन के अंतराल पर अपने रहने का अड्रेस बदल देता था।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।