आंदोलन में एक और किसान ने खुदकुशी कर ली है. गाजियाबाद में यूपी गेट पर धरनारत किसानों के बीच एक कृषक ने जान दे दी. हालांकि, किसान ने खुदकुशी क्यों की इसका खुलासा नहीं हो पाया है।
गलतान की मौत की खबर के बाद उनके परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, गलतान की मौत के बाद धरने पर बैठे किसानों ने कहा कि वो आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे, चाहे कितने भी किसान शहीद हो जाए। बता दें कि गलतान पहले दिन से ही धरने में शामिल थे। वो एक दिन के लिए ही घर आए थे। किसानों ने बीजेपी के खिलाफ पार्टी छोड़ो अभियान चलाने की चेतावनी दी है. किसान संगठनों ने कहा कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गई तो वो बीजेपी के खिलाफ पार्टी छोड़ो अभियान शुरू करेंगे।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।