(India)
भारत में दैनिक मामलों में कमी आना जारी है. देश में पिछले 24 घंटों में जानलेवा कोरोना वायरस के 18 हजार 139 नए मामले सामने आए हैं. वहीं पिछले दिन 234 लोगों की मौत हुई है. देश में रिकवरी की दर 96.36 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत है, स्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, कल कोरोना से बीस हजार 539 लोग ठीक हुए हैं, जिसके बाद देश में ठीक होने वाले लोगों की संख्या अब एक करोड़ 37 लाख 398 हो गई है. वहीं अब कुल मामले बढ़कर एक करोड़ चार लाख 13 हजार 417 हो गए हैं. अब देश में केवल दो लाख 25 हजार 449 लोगों का इलाज चल रहा है. जबकि इस महामारी से अबतक एक लाख 50 हजार 570 लोगों की मौत हो चुकी है.
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने आज बताया है कि भारत में कल (7 जनवरी) तक कोरोना वायरस के लिए कुल 17 करोड़ 93 लाख 36 हजार 364 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 9 लाख 35 हजार 369 सैंपल कल टेस्ट किए गए.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।