प्रवासी भारतीय दिवस समारोह के दौरान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद वर्ष 2020-21 के प्रवासी भारतीय सम्मान के विजेताओं के नाम की घोषणा करेंगे
(India) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज प्रवासी भारती दिवस सम्मेलन का उद्घाटन किया. कोविड-19 महामारी के बीच 16वां प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन डिजिटल माध्यम से आयोजित किया जा रहा है. 16वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का मुख्य विषय ‘आत्मनिर्भर भारत में योगदान’ है. उद्घाटन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज दुनिया के कोने-कोने से हमें भले इंटरनेट से जोड़ा गया है. लेकिन हम सबका मन हमेशा से मां भारतीय से जुड़ा है, एक दूसरे के प्रति अपनत्व से जुड़ा है.


प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ''बीता साल हम सभी के लिए बहुत चुनौतियों का साल रहा है, लेकिन इन चुनौतियों के बीच विश्वभर में फैले भारतीय मूल के साथियों ने जिस तरह काम किया है, अपना फर्ज निभाया है वो हम सभी के लिए गर्व की बात है. यही तो हमारी मिट्टी के संस्कार हैं. आप सभी ने जहां आप रह रहे हैं वहां और भारत में कोविड के खिलाफ लड़ाई में बड़ा योगदान किया है. पीएम केयर्स में दिया गया आपका योगदान भारत में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत कर रहा है

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।