विदेशी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार को त्रिशुला कोस्ट गार्ड शिप के कमांडर कैप्टर ईको सूर्या हादी ने एक स्थानीय टीवी ने बताया कि मानव शरीर के अंग और विमान का मलबा मिला है। बोइंग 737-500 विमान 62 लोगों को लेकर जा रहा था, जिसमें 56 यात्री और 6 चालक दल के सदस्य शामिल थे।
अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश की वजह से ये हादसे हुए। घायलों को लेने आई एक एंबुलेंस भी मिट्टी के ढेर के नीचे दब गई थी। बाद में क्रेन की मदद से उसे निकाला गया।
नेशनल डिजास्टर मिटिगेशन एजेंसी के स्पोक्समैन रादित्य जाति ने बताया कि अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। 18 घायल हैं। उन्होंने कहा कि शनिवार रात को बारिश रुक गई थी। लैंड स्लाइड से एक पुल और सड़क बंद हो गई थी। रेस्क्यू टीम को मलबा हटाने के लिए मशीनें लाने में मुश्किल हो गई।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।