(India)
कोवैक्सीन की पहली खेप हरियाणा के कुरूक्षेत्र भेजी जा रही है। बुधवार सुबह दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तीन बॉक्स उतारे गए। इसके बाद उन्हें सड़क मार्ग से कुरूक्षेत्र ले जाया जा रहा है। भारत बायोटेक की इस कोविड वैक्सीन को 3 जनवरी, 2021 को मंजूरी दी गई थी। स्वदेशी वैक्सीन को आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी पर खासा विवाद हुआ था। कई एक्सपर्ट्स ने भारत बायोटेक के टीके को मंजूरी देने पर कड़ी आपत्ति जताई थी, क्योंकि फर्म को अभी अपने फेज 3 ट्रायल का एफेकसी डेटा पेश करना है। हैदराबाद स्थित भारत बायोटेक के सीएमडी डॉ. कृष्णा एला के मुताबिक, उनके पास अभी दो करोड़ खुराकें बनकर तैयार है। उन्होंने अप्रूवल के अगले दिन, यानी 4 जनवरी को कहा था कि जुलाई तक कंपनी आठ करोड़ डोज बना लेगी। कोरोना टीकाकरण अभियान 16 जनवरी से शुरू हो जाएगा। शुरुआती चरणों में पहले स्वास्थ्यकर्मियों, फ्रंटलाइन वर्कर्स को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके बाद 50 साल से ज्यादा उम्र वाले लोगों को टीका लगाया जाएगा। फिर गंभीर बीमारियों के शिकार लोगों को वैक्सीन दी जाएगी।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।