राजस्थान में दर्दनाक हादसा : जालोर में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से बस में आग लगी, 6 यात्री जिंदा जले
(India) राजस्थान के जालोर में दर्दनाक हादसा हुआ। जालोर में शनिवार रात करीब 10.45 बजे बड़ा हादसा हो गया। एक बस 11 हजार वोल्ट की हाइटेंशन लाइन की चपेट में आ गई और बस में आग लग गई। इससे 6 लोग जिंदा जल गए। 36 लोग झुलस गए, इनमें से ज्यादातर जालोर जिला अस्पताल में भर्ती हैं। कुछ लोगों की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें जोधपुर रैफर कर दिया गया। सभी लोग जैन समाज के हैं, जो नाकोड़ा तीर्थ से दर्शन करने के बाद अजमेर और ब्यावर लौट रहे थे।
जालोर से करीब 10 किमी दूरी पर स्थित महेशपुरा गांव में एक हृदयविदारक हादसे में मांडोली से ब्यावर की तरफ जा रहे यात्रियों की बस में आग लग गई। आग का कारण बस का बिजली के तारों की चपेट में आना बताया जा रहा है। इस हादसे में 6 लोगों की मौत करंट के दौरान झुलसने से हुई है। हादसे में 20 से अधिक घायल भी हुए हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।