मुरादाबाद में कोरोना का टीका लगवाने के बाद अस्पताल के वॉर्ड ब्वॉय की मौत, 16 जनवरी को उसे कोविशील्ड का टीका लगा था
(India) जिला अस्पताल में वॉर्ड ब्वॉय महिपाल सिंह को 16 जनवरी को कोरोना का टीका लगाया गया था. परिवार का आरोप है कि टीका लगाने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई. इसके बाद महिपाल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन कल जिला अस्पताल में ही उन्होंने दम तोड़ दिया. परिवार का आरोप है कि टीका लगाने के पहले महिपाल की मेडिकल जांच भी नहीं की गई थी. महिपाल की मौत के बाद उसके परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे मुरादाबाद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी एससी गर्ग ने कहा है कि महिपाल को सीने में जकड़न और साँस लेने में दिक्कत हो रही थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था. एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए महिपाल सिंह के बेटे ने कहा कि जो भी हुआ है वो वैक्सीन के कारण हुआ है. इसके लिए जो भी लोग टीका लगवा रहे हैं, उन्हें जिम्मेदार मानता हूं. वहीं महिपाल के एक और रिश्तेदार ने भी कहा कि उनकी मौत कोरोना का टीका लगाने से ही हुई है.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।