(India)
कलाम विवाद में करारी शिकस्त के बाद टेंशन में आए चीन ने अरुणाचल प्रदेश में भारतीय सीमा के करीब 4.5 किमी अंदर गांव बसा लिया है। यह इलाका अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी सुबनसिरी जिले में स्थित है। इस चीनी गांव की सैटलाइट तस्वीर आने के बाद अब अंदर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। इन तस्वीरों में नजर आ रहा है कि चीनी गांव में चौड़ी सड़कें और बहुमंजिला इमारतें बनाई गई हैं। बताया जा रहा है कि चीनी गांव में करीब 101 घर बनाए गए हैं। इन घरों में चीनी लोगों को बसाया गया है। घरों के ऊपर चीनी झंडा भी लगाया गया है। ड्रैगन की इस नई चाल के पीछे चीनी राष्ट्रपति की एक कुटिल योजना सामने आ रही है जिसके तहत 600 गांव बसाए जा रहे हैं।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।