शिवसेना ने केंद्र से पूछा 'भारत में बने चीनी गांव पर चीन से कब आंखों में आंखें डालकर बात करोगे?' ओवैसी बोले- प्रधानमंत्री चीन का नाम लेने से डरते हैं
(India) अरुणाचल प्रदेश में बसे चीनी गांव के मुद्दे पर शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना के जरिए मोदी सरकार पर सवाल उठाए हैं। शिवसेना ने कहा कि हिंदुस्तान की सीमा में घुसकर अरुणाचल प्रदेश के सीमा क्षेत्र में चीन ने एक पूरा गांव बसा लिया है। यह सब कुछ एक रात में नहीं हुआ है, कई महीने चीनी सैनिक और वहां के लाल बंदरों की सरकार इस गांव को बसाने में जुटी हुई थी। अरुणाचल प्रदेश में चीन के सौ घरों का गांव बनाने की खबरों के बाद से विपक्ष मोदी सरकार पर हमलावर है।
विपक्ष के नेता सीधे प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व पर सावल उठा रहे हैं. इस लिस्ट में अब एआईएमआईएम असदुद्दीन ओवैसी का नाम भी जुड़ गया है. ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कमजोर प्रधानमंत्री बताया है. ओवैसी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीन का नाम लेने से डरते हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।