(India)
पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के मंजरी परिसर की एक इमारत में गुरुवार को आग लगी थी. इस घटना में पांच लोगों की मौत हो गई. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से किए गए ट्वीट के मुताबिक, कोरोना वैक्सीन तैयार करने वाले सीरम इंस्टीट्यूट में निर्माण कार्य के दौरान इलेक्ट्रिक फॉल्ट के कारण आग लगी थी. प्राथमिक जांच में ये बात सामने आई है. मुख्यमंत्री ने पूरे मामले की जांच के लिए आदेश भी दे दिए हैं. ठाकरे ने कहा कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग वहां नहीं लगी जहां कोविड-19 टीकों का निर्माण किया जा रहा है बल्कि उस इकाई में लगी है जहां बीसीजी टीके बनाए जा रहे हैं.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।