बड़ी संख्या में मुंबई के आजाद मैदान में जमा हुए किसान, रैली में शामिल होंगे शरद पवार और आदित्य ठाकरे
(India) कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर किसान दिल्ली के अलग अलग सीमाओं पर डंटे हुए हैं और 26 जनवरी को ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे. दिल्ली में डंटे किसानों के आंदोलन को अपना समर्थन देने के लिए आज मुंबई के आजाद मैदान में महाराष्ट्र के किसान प्रदर्शन करेंगे. इस रैली का आयोजन अखिल भारतीय किसान सभा की ओर से किया गया है. दावा किया जा रहा है कि महाराष्ट्र के अलग-अलग क्षेत्रों से करीब 50 हजार किसान इस रैली में भाग लेने पहुंचेंगे.


रैली में पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री और एनसीपी प्रमुख शरद पवार, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बालासाहेब थोराट और शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे पहुंचेंगे और किसानों को संबोधित करेंगे. किसानों की रैली को संबोधित करने के बाद एक प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिलेगा और उन्हें ज्ञापन सौंपेगा. बताया जा रहा है कि रैली में पहुंचने वाले किसान राजभवन तक मार्च भी करेंगे.


इस बीच भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने शरद पवार को घेरना शुरू कर दिया है. बीजेपी के नेता किरीट सोमैया ने कहा है, ''शरद पवार कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग के विरोध में भाषण देनें जा रहे हैं लेकिन बारामती में बड़े विज्ञापन लगाए हुए हैं जिसका नाम है 'बारामती एग्रो कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग बाई रोहित पवार'.''

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।