देश मना रहा 72वां गणतंत्र दिवस, राजपथ पर राम मंदिर का दीदार
(India) देश आज 72वां रिपब्लिक डे मना रहा है। इस मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने तिरंगा फहराया इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजपथ पर मौजूद हैं। राजपथ पर रिपब्लिक डे की परेड जारी है। देश की तीनों सेनाओं के साथ इस बार बांग्लादेश की टुकड़ी पहली बार गणतंत्र दिवस समारोह में हिस्सा ले रही है। कोरोना के चलते इस बार परेड की सूरत बदली-बदली नजर आ रही है। 55 साल में पहली बार ऐसा हो रहा है जब रिपब्लिक डे परेड में कोई चीफ गेस्ट शामिल नहीं है।
इस बार राजपथ पर कोरोना वायरस महामारी के चलते दर्शक कम हैं। परेड भी हर वर्ष के मुकाबले इस वर्ष छोटी है। हालांकि भारत के शौर्य और पराक्रम की गर्जना पूरी दुनिया में सुनाई दे रही है।
कोरोना के कारण परेड के रूट में कमी तो हुई है, लेकिन झांकियों की भव्यता बनी रहेगी।
राम मंदिर का दीदार
रिपब्लिक डे पर पहली बार कई नजारे आपको देखने को मिलेंगे। जो ना सिर्फ आपको रोमांचक लगेंगे बल्कि आपको गर्व के पल का एहसास भी कराएंगे।
इस वर्ष पहली बार राजपथ पर राम मंदिर का दीदार होगा। राजपथ पर उत्तरप्रदेश की सांस्कृतिक विरासत की झांकी में राम मंदिर का मॉडल दर्शाया जाएगा।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।