जानकारी के मुताबिक एक चलती कार से इजरायल एंबेसी से मात्र 150 मीटर की दूरी पर एक पैकेट फेंका गया और उसके बाद उस पैकेट बम धमाका हुआ. शुरुआती जांच में कहा गया है कि यह बम मार्केट में मिलने वाली चीजों से तैयार किया गया था. देर रात दिल्ली पुलिस कमिश्नर भी घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने अपने वरिष्ठ अधिकारियों से देर रात तक चली जांच का ब्योरा लिया.
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दिल्ली पुलिस कार में मौजूद कथित आरोपियों के स्केच बनाने की तैयारी कर रही है. दिल्ली पुलिस की कोशिश है कि कार में मौजूद लोगों के कद काठी और चेहरे का एक अनुमान मिल जाए. दिल्ली पुलिस को लगता है कि कार की नंबर प्लेट की जानकारी भी उन्हें मिल सकती है लिहाजा आसपास के सीसीटीवी को भी खंगाला जा रहा है.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।