पीएम रेडियो पर मन की बात करेंगे। यह नए साल में कार्यक्रम का पहला एपिसोड होगा आखिरी बार PM ने पिछले साल 27 दिसंबर को मन की बात की थी। सूत्रों के मुताबिक, प्रोग्राम में मोदी वैक्सीनेशन के पहले फेज और 26 जनवरी को हुई हिंसा पर बोल सकते हैं। पीएम मोदी का यह कार्यक्रम तब हो रहा है जब राजधानी नई दिल्ली में नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन चरम पर है। खास बात यह है कि अब विपक्षी दलों के नेता भी इस आंदोलन का लेकर खुलकर सामने आ गए हैं। साथ ही एक दिन बाद देश का आम बजट भी लोकसभा में पेश किया जाएगा।
किसान आंदोलन का मुद्दा इन दिनों गरमाया हुआ है। 26 जनवरी को लाल किले में हुई हिंसा के बाद हालात और बिगड़ गए हैं। शनिवार को हुई सर्वदलीय बैठक में भी मोदी ने कृषि कानूनों के मुद्दों पर भी बात की थी। उन्होंने कहा था कि सरकार अपनी बात पर अडिग है और बातचीत के जरिए मामले को सुलझाना चाहती है। ऐसे में मोदी मन की बात में भी इस पर अपने विचार रख सकते हैं।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।