स्‍वदेशी 'बहीखाता' की जगह एक टैबलेट में बजट लेकर आई हैं निर्मला सीतारमण
(India) आम बजट 2021 देश का पहला ऐसा बजट होगा जो पेपरलेस होगा। कोविड -19 महामारी के दौर में वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण इसे संसद में पेश करेंगी। इस बार वह स्‍वदेशी 'बहीखाता' की जगह एक टैबलेट में बजट लेकर आई हैं। उन्‍हें सोमवार सुबह लाल रंग के कपड़े के भीतर टैबलेट ले जाते हुए देखा गया। इस कपड़े पर सुनहरे रंग से राष्‍ट्रीय प्रतीक अंकित था। सीतारमण के साथ वित्‍त राज्‍य मंत्री अनुराग ठाकुर व मंत्रालय के अन्‍य वरिष्‍ठ अधिकारी भी मौजूद थे। सुबह 11 बजे बजट पेश करने से पहले उन्‍होंने राष्‍ट्रपति भवन जाकर राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद से बजट का अनुमोदन लिया। यह निर्मला सीतारमण का तीसरा आम बजट है। आइए जानते हैं कि अबतक वह किस तरह बजट कैरी करती आई हैं। लंबे लॉकडाउन की वजह से आर्थिक गतिविधियों को तगड़ी चोट लगी है, ऐसे में यह बजट बेहद अहम है। वित्‍त मंत्रालय ने सांसदों और आम जनता के लिए बजट दस्‍तावेजों के एक्‍सेस की खातिर एक ऐप भी लॉन्‍च की है। इसमें आम बजट से जुड़े 14 दस्‍तावेज उपलब्‍ध होंगे।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।